G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhDurgTrending NewsViralखास-खबर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह का सपना हो रहा पूरा



धमधा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक विवाह 15 जोड़े बँधे दाम्पत्य सूत्र में

धमधा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह का सपना पूरा हो रहा है। योजना के तहत दुर्ग जिले के धमधा परिक्षेत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा नगर पंचायत धमधा वार्ड न. 02 अम्बेडकर भवन में सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया!

जिसमें 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। इस अवसर पर 15 दूल्हों की बारात बाजे-गाजे के साथ आए हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली।

साथ ही महिला एवं बाल विकास तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इनका स्वागत किया गया।

सभी 15 जोड़ों को सरकार द्वारा आर्थिक लाभ 35 हजार की राशि साजा विधायक ईश्वर साहू हाथों दिया गया!

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साजा विधायक ईश्वर साहू , तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  जितेंद्र साहू , जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा , धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल , लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे!

अतिथियों ने सभी नव दंपत्ति की कुशल भविष्य की शुभकामना दी !


कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी रंजना ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page