BilaspurChhattisgarhखास-खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

बिलासपुर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता बद्रीधर दीवान का मंगलवार को निधन हो गया। बद्रीधर दीवान पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांसे ली। बद्रीधर दीवान चार बार विधायक रहे। इसके साथ ही वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सम्भाले थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि दीवान मृदुभाषी एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे। उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

बद्रीधर दीवान के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने शोक जताते हुए उन्होंने श्रद्धांजलि दी। डॉ. महंत ने कहा कि दीवान मृदुभाषी, मिलनसार, कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने सदैव मूल्यों की राजनीति की एवं इसके माध्यम से प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में अपना विशेष मुकाम हासिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page