Chhattisgarh
News Ad Slider
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उनका आज सुबह निधन हो गया। माधव सिंह ध्रुव अविभाजित मध्यप्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ में भी मंत्री रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माधव सिंह ध्रुव के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।



