G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

छतीसगढ़ : महिला ने पुलिस के सामने श्ख्स को मारा थप्पड़ अब 2 आरक्षक लाईन अटैच

भिलाई : भिलाई में महिला द्वारा एक व्यक्ति के साथ बदसलूकी और थप्पड़ मारने के मामले की जानकारी अपने आला-अधिकारियों तक न पहुंचाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने कड़ी कार्रवाई की है. मीणा ने भिलाई भट्टी थाना पेट्रोलिंग के 2 आरक्षक को लापरवाही बरतने के आरोप में लाईन अटैच कर दिया है.

बता दें कि विगत दिनों भिलाई के सेक्टर 1 में धर्म-समुदाय के एक व्यक्ति के साथ एक महिला ने गालीगलौच करते हुए थप्पड़ मारा था. और उस समय भिलाई भट्टी पेट्रोलिंग के आरक्षक शफीक अहमद व संजय सोनी उपस्थित थे. इसके अलावा दोनों आरक्षकों ने इस बात की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी थी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा ने यह कार्रवाई की है.

बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ, जिसके बाद इसको संज्ञान में लिया गया. और दोनों आरक्षकों को घोर लापरवाही बरतने के आरोप में लाईन अटैच कर दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page