ChhattisgarhKabirdham

छ.ग. प्रदेश लोधी समाज का चुनाव संपन्न

छ.ग. प्रदेश लोधी समाज का चुनाव संपन्न।

जीवन कौशिक बने प्रदेश लोधी समाज के संगठन मंत्री।

कबीरधाम । छत्तीसगढ़ प्रदेश लोधी समाज का चुनाव रविवार को दुर्ग के बेलौदी स्थित रिसार्ट में हुआ। उक्त चुनाव में कबीरधाम जिले से जीवन कौशिक ने संगठन मंत्री के पद के लिए उम्मीदवारी की उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 46 वोट से जीतकर प्रदेश में संगठन मंत्री का दायित्व के लिए जीते। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रेखलाल कौशिक एवं रामशरण कौशिक कबीरधाम जिले से उपस्थित रहे। जीवन कौशिक वर्तमान में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, लोधी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अंकेक्षक, ओबीसी महासभा के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

इस चुनाव में दुर्ग, धमधा, कवर्धा , बिलासपुर, मुंगेली, पाटन, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ. से बहुत संख्या में सामाजिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समाज के दो हजार से अधिक सदस्य मौजूद रहे। इस चुनाव में प्रदेश के जिला व सर्किल के 599 पदाधिकारियों ने मतदान किया। इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के लिए घनश्याम वर्मा पथरिया, महामंत्री घनश्याम कौशिक पाटन, अंकेक्षक विमल पटेल तथा कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी डोंगरगढ़ , प्रदेश लोधी समाज में निर्वाचित किये गए। चुनाव कार्यक्रम में राज्य मंत्री नीता लोधी, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा कौशिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा , प्रदेश युवा लोधी अध्यक्ष मूलचंद लोधी, यशोदा वर्मा खैरागढ़ विधायक, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, दुर्ग जिलाध्यक्ष बनउ वर्मा सहित सात जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जीवन कौशिक के प्रदेश संगठन मंत्री निर्वाचित होने पर कबीरधाम जिले के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश कौशिक, मनहरण कौशिक जिला उपाध्यक्ष, महादेव कौशिक, नेहरू कौशिक, रामकुमार कौशिक, चंद्रकुमार कौशिक, राजेश कौशिक, नेतराम जंघेल, रूप सिंह वर्मा, नरेन्द्र कश्यप, मुकेश कौशिक, राघवेन्द्र वर्मा, धर्मपाल कौशिक, तिरथ कौशिक, झाम कौशिक, गजाधर कौशिक, शिवलाल कौशिक, पीलाराम कौशिक, जीवन कौशिक, बृजनंदन कौशिक, अजीत कौशिक, दीवान एवं कुरहा सहित समाज के लागों में हर्ष व्याप्त है उन्होने जीवन कौशिक को मिली इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page