G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : कंझेता स्कूल में केमिस्ट्री प्रैक्टिकल जारी

पंडरिया: कंझेता स्कूल में केमिस्ट्री प्रैक्टिकल जारी

AP न्यूज़ कवर्धा पंडरिया

शा उ मा विद्यालय कंझेता के प्रभारी प्राचार्य कन्हैया लाल सिंगरौल ने बताया कि विद्यालय
में प्रत्येक दिवस को प्रायोगिक कार्य हेतु कालखंड आबंटित किया गया है, जिसके तहत शनिवार को रसायन विषय की व्याख्याता रंजनी कश्यप ने कक्षा 12 वी साइंस के छात्र छात्राओं को रसायन प्रायोगिक ” अनुमापन titration करवाया, बच्चे प्रयोगशाला में प्रयोग करके बहुत उत्साहित हुए उनके मन कई जिज्ञासाएं उत्पन्न हुई।कोरोनाकाल के कारण ऑनलाइन पढ़ाई के चलते बच्चो को प्रयोगशाला का लाभ नही मिल पा रहा था मगर इस सत्र से प्रायोगिक कार्य करवाने से थ्योरी सब्जेक्ट को समझने में रुचि ले रहे है,इसके पहले विज्ञान विषय के व्याख्याता संजय वैष्णव ने कक्षा 9 वी, 10 वी के बच्चो को प्रायोगिक कार्य में किसी पदार्थ का पी एच मान ज्ञात करना सिखाया रहा ,इसके कारण सब्जेक्ट समझ में आसानी से आ रहा और विज्ञान के प्रति बच्चो का जिज्ञासा बड़ रहा है जिससे कक्षा में बच्चो को उपस्थिति भी बेहतर हुआ है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page