कवर्धा पंडरिया:-ग्राम जंगलपुर में चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कवर्धा पंडरिया:-ग्राम जंगलपुर में चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः कालिन प्रभात फेरी में ग्राम के प्रबुद्धजनों द्वारा श्रीराम नाम संकीर्तन करते हुए सभी घरों में भगवा ध्वज लगाया गया। रात्रि में “हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति जंगलपुर” द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम मां सरस्वती, श्रीरामचंद्र जी एवं भारत माता की पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। अतिथि श्री पूर्णेन्द्र सिन्हा जी , विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दूर्ग विभाग ने हिन्दू नववर्ष के विषय पर बहुत ही सटीक उद्बोधन दिए। पूरा आयोजन कवि विरेन्द्र चंद्रवंशी वीर के काव्य पाठ से पूरा सदन भगवा मय हो गया।

पूरा पंडाल पारसमणी शर्मा जी की पंक्तियां-“सब रंगों का एक रंग केसरिया हो जाओ रे” को चरितार्थ करते हुए भगवामय हो गया था।
छत्तीसगढ़ के वीररस के सशक्त हस्ताक्षर देवेंद्र परिहार, सुनील शर्मा नील और पारसमणी शर्मा जी की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
साथ ही प्रेमिश शर्मा जी की सुमधुर गीतों ने खूब शुर्खियाँ बटोरी तथा हास्य कवि कृष्णा भारती जी ने अपने हास्य व्यंग्य की कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
भाई अभिषेक पांडेय जी का मंच संचालन अद्भुत रहा, जिन्होंने श्रोताओं एवं कवियों के बीच ऐसा शमा बांधे रखा कि अंत तक सारे श्रोता जमे व रमे रहे ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दानेश्वर परिहार जिला संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कबीरधाम, पूर्णेन्द्र सिन्हा विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक दूर्ग विभाग, रवि वर्मा जी सहकार्यवाह, सुरेश चंद्रवंशी प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ, डोमन चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ कबीरधाम, जीवन यादव जिला महामंत्री भारतीय किसान संघ कबीरधाम, द्वारिका चंद्रवंशी जी ब्लाक अध्यक्ष भारतीय किसान संघ पंडरिया, सोनी वर्मा ब्लाक अध्यक्ष भारतीय किसान संघ बोड़ला उपस्थित रहें।


