CG NEWS : अब इस जिले में ऑनलाइन माध्यमों से भी नहीं मिलेगा कोई सामान, जिला प्रशासन ने ई-कॉमर्स सेवा पर लगाई रोक


दुर्ग : जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच एक बार फिर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने अब ई-कॉमर्स सेवा पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद अब आप कोई भी सामान ऑनलाइन नहीं मंगा सकते है।
जारी आदेश में जिला प्रशासन ने कहा है कि राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वायरस नियंत्रण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिकाधों में समय-समय पर सर्शत छूट प्रदान की गई थी।

उपरोक्त प्रतिबंधों की समीक्षा की गई जिससे वर्तमान में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप तथा जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों /श्तों का कड़ाई से पालन कराना एवं परिस्थिति अनुरूप युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है।अत: जिले में लॉकडाऊन अवधि दिनांक 06.042021 से 14.04.2021 तक जिले में ई-कामर्स की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।


