सीईओ जिला पंचायत ने राज्यपाल गोद ग्राम सोनपुरी में मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन आजीविका डबरी का किया निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
खैरागढ़ :
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने आज राज्यपाल गोद ग्राम सोनपुरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत निर्माणाधीन आजीविका डबरी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डबरी निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि आजीविका डबरी ग्रामीण हितग्राहियों के लिए स्थायी आय का महत्वपूर्ण साधन बन सकती है, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ मत्स्य पालन, उद्यानिकी एवं कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने हितग्राही को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने हेतु उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर समेकित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि डबरी का बहुआयामी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं संबंधित हितग्राही उपस्थित रहे।

