G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि, पुष्प अर्पित कर किया नमन

महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि, पुष्प अर्पित कर किया नमन

बोड़ला। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय बोड़ला में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नमन किया गया। इस अवसर पर बापू जी के शैल चित्र में पुष्पहार माला पहनाकर पूजा अर्चना एवम पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र में माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दिया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पितांबर वर्मा ने बताया कि गांधीजी ने देश के लिए जो किया वह देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों की प्रेरणा,सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया था। महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई और उनके द्वारा दिए गए बलिदान को आज पूरा देश याद कर रहा है. वहीं आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के बताए हुए आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है. देश में सांप्रदायिकता का जो माहौल बना हुआ है, उससे बचने के लिए महात्मा गांधी के बताए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पीताम्बर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला,अमर सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष सरपंच संघ कबीरधाम, अजमत उल्ला खान जी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अयुब खान पूर्व सरपंच राजानवागाव,अमित वर्मा जोन प्रभारी पोंडी, गोरेलाल चंद्रवंशी मिडिया प्रभारी बोड़ला,शोभा बंजारे, विसर्जन धुर्वे पार्षद बोड़ला, गोलू महाराज एवम समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page