कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने 12 विपत्तिग्रस्त परिवार को किया 48 लाख रूपए का चेक वितरण किया

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने 12 विपत्तिग्रस्त परिवार को किया 48 लाख रूपए का चेक वितरण किया
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज बोड़ला ब्लाक के 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को छत्तीसगढ शासन की ओर से नया रंग का साड़ी वितरण किया

कवर्धा/बोड़ला :- छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज गुरुवार को अपने विधानसभा के प्रवास के दौरान 12 विपत्तिग्रस्त परिवारों को चेक वितरण किया। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवारों के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर उपस्थित नीलकंठ चन्द्रवंशी,कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, पीताम्बर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, सनत जयसवाल, दीपक मागरे, मनमोहन अवस्थी, प्रमोद लुनिया, तुलसी पटेल, छबि लाल वर्मा, अजमद खान, रामचरण साहू, संतोष अवस्थी, पवन चंद्रवंशी, गोलू महाराज, बंटी खान, धनराज वर्मा, अमित वर्मा, परमेश्वर मानिकपुरी, नरेंद्र चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, श्याम सरपंच,अश्वनी वर्मा,सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री अकबर द्वारा बोड़ला रेस्ट हाउस में ग्राम भरतपुर निवासी कुमारी प्रेमबति की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त ईतवारी, हरिनछपरा निवासी गनेशिया बाई की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त भाईराम, ग्राम अमलिटोला निवासी रामेसर की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त दसराम, ग्राम सिंघारी निवासी कुमारी उमेश्वरी की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त गीताबाई मरकाम, ग्राम सिवनिकला निवासी संजय की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त टण्टू सिंह बैगा, ग्राम बोइरकछरा निवासी कुमारी रामेश्वरी की अकाशीय बितली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त दिलीप, ग्राम सिल्हाटी निवासी चित्ररेखा की आग से जलने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त पिन्टू, ग्राम बोल्दाखुर्द निवासी बीरेंद्र धुर्वे की झिरियां (कुंआ) में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त प्रेम, ग्राम बोल्दाखुर्द निवासी कुमारी भुनेश्वरी की झिरियां (कुंआ) में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग 4-4 लाख रूपए की चेक प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अकबर ने जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठनाईयों को समना करना ना पड़ें इसलिए इस तरह के सभी प्रकरणों को शीघ्रता निराकरण करने के निर्देश दिए है।