G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

Breaking News: ‘दृश्यम’ निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, अजय देवगन सहित सेलेब्स ने जाहिर किया दुख

 ‘दृश्यम’ फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन
Image Source : INDIA TV

मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। निशिकांत कामत ने अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’, इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘मदारी’ और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘फोर्स’ और ‘रॉकी हैंडसम’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 50 साल के निशिकांत को  31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उन्हें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमणो भी थे। दो दिन से उनकी हालत काफी गंभीर थी। आज उनका निधन हो गया।

निशिकांत कामत महज 50 वर्ष के थे उनका इस तरह जाना बॉलीवुड के लिए गहरी क्षति है। मशहूर एक्टर और निशिकांत कामत के दोस्त रितेश देशमुख ने उन्हें इस तरह अलविदा कहा।

दृश्यम के एक्टर अजय देवगन ने भी ट्वीट करके दुख जाहिर किया है-

रणदीप हुड्डा ने भी जाहिर किया दुख-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page