Uncategorized

BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने त्यागपत्र दिया- सूत्र

BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने त्यागपत्र दिया
Image Source : FILE

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर है। सूबे के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने त्यागपत्र दे दिया है। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि मुर्मू ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है।  हालांकि अभी मुर्मू के इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मुर्मू ने पिछले साल 31 अक्टूबर को पदभार संभाला था, उन्होंने आज 5 अगस्त को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के ठीक एक साल होने पर उनके इस्तीफा देने की खबरें आ रही हैं।आपको बता दें कि मुर्मू केंद्र शासित प्रदेस जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी थे।

सूत्रों की मानें तो मुर्मू भारत के अगले नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) राजीव मेहरिशी से पदभार संभालने वाले हैं, जो इस सप्ताह सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले बुधवार को जीसी मुर्मू ने सेना के उत्तरी कमांड के कमांडर के साथ जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की थी। 

सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर पूछा कि जे एंड के एलजी को लेकर ये क्या चर्चा चल रही है? कुछ घंटों पहले तक ऐसी कोई चर्चा नहीं थी और अब सोशल मीडिया पर सिर्फ इसकी ही चर्चा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page