G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

breaking : नशे के हालत में महिला ने अपने बच्चे को खुलेआम पीटा,बस्ती के लोग देखते रहे लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की,

कवर्धा में नशे के हालत में महिला ने अपने बच्चे को खुलेआम पीटा,बस्ती के लोग देखते रहे लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की,

कवर्धा। कवर्धा शहर में हुए इस वारदात की वीडियो देखकर तो साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंशानियत किस कदर अपना दम तोड़ रही है । मासूम बच्ची के साथ हो रहे इस हैवानियत को देखकर के भी लोग कैसे तमाशा समझकर देख रहे है मानों कोई खेल या मनोरंजन हो रहा हो मगर इस हैवान और शराबी महिला को किसी की रोकने की हिम्मत नही मानो आज लोगों में बच्चों या बच्चियों की प्रति किसी तरह की भावना ही नही बची हो। मासूम बच्ची एक शराबी औरत के हाथों इस कदर मार खा रही जिसकी कोई कल्पना भी नही कर सकता ।

मिली जानकारी के मुताबित यह वीडियो कवर्धा शहर का है जहाँ एक भिखारन महिला अपनी ही मासूम बच्ची को बेरहमी से पटकपटक कर किसी पुतले की तरह घसीट कर मार और पटक रही है । इस वीडियो को देखकर हर किसी इंशान की आंखें नम हो जाएगी । आरोपी महिला कवर्धा शहर में भीख मांगने का काम करती है जहां शहरवासियों का कहना है कि महिला दिन रात भीख मांगकर पैसे इकट्ठा कर शराब पीती है और दिन रात नशे की हालात में रहती है । वहीं कुछ लोगों का कहना तो यह भी है कि महिला लोहारा नाका चौक के पास रहती है और यह अपनी बच्ची के साथ मारपीट की वारदात पहले भी करती आ रही है ।

वहीं इस महिला की तीन छोटे-छोटे बच्चा-बच्चियां होने की जानकारी सामने आ रही है जिनमे यह महिला अपने तीनों बच्ची और बच्चे के साथ कवर्धा सिग्नल चौक में रात गुजराती है और सुबह होते ही भीख मांगने का काम करती है साथ ही अपने बच्चों और बच्चियों को भी भीख मंगवाने के काम करवाती है । वहीं मिली जानकारी के मुताबित पता चला है कि यह हैवानियत की वारदात दोपहर दिन गुरुवार की है जहाँ शराबी माँ अपनी ही बच्ची के साथ इस तरह की अपराध को अंजाम दे रही है । वहीं मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस वारदात को अपने फ़ोन में कैद कर लिया जिसके बाद यह वारदात सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप में आने लगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page