G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

Boycott China: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, गंगा नदी पर बन रहे पुल का टेंडर रद्द

Boycott China: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, गंगा नदी पर बन रहे पुल का टेंडर रद्द
Image Source : INDIA TV

पटना. लद्दाख के गलवान में चीनियों द्वारा खेले गए खूनी खेल के बाद देश में तनाव भरा माहौल है। एक तरफ जहां सेना LAC पर चीनियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार खड़ी है, तो वहीं देश में लोग भी चीनी सामान का बहिष्कार करने लगे हैं। कई राज्य सरकारें भी अब इस मुहिम के समर्थन में दिखाई दे रही हैं। बॉयकॉट चाइना मुहिम का असर पटना में गंगा नदी पर बन रहे पुल पर भी दिखाई पड़ा है। बिहार सरकार ने इसका टेंडर रद्द कर दिया है।

पटना में गंगा नदी पर बने पुल के बराबर एक दूसरा पुल बन रहा है, इसे जो Contractors बना रहे हैं, उनमें से दो के चाइनीज पार्टनर हैं। बिहार सरकार का कहना है कि उन  Contractors से चाइनीज पार्टनर को बदलने के लिए कहा गया था, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद बिहार सरकार ने पूरी डील को ही कैंसिल कर दिया है। अब नए सिरे से टेंडर निकाला जाएगा। इस बात की पुष्टि बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव ने भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page