G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान, बोड़ला पुलिस ने अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान, बोड़ला पुलिस ने अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

बोड़ला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाना बोड़ला पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे कार्यरत महिला कर्मियो को जो में दिन रात आम लोगो को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराकर लोगो की सेवा कर रहें है, उनकी सेवा और समर्पण का सराहना करते हुए महिला दिवस पर सम्मानित कर उपहार दिया गया।

बोड़ला पुलिस ने बताया कि कोविड के दौरान देश ने जिस विषम परिस्थिति का सामना किया है उससे निपटने में अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने जहां एक ओर वैक्सीनेशन में महत्वोपूर्ण भूमिका निभाई वहीं उन्होनें कोरोना से पीड़ित मरीजों की देखभाल में भी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया।

वहीं सामान्य समय में भी अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मी अपने घर के साथ ही मरीजों की सेवा में दोहरी भूमिका निभा रही हैं। उनके बिना स्वास्थ्य सुविधाओं के समुचित रूप से संचालन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page