ChhattisgarhKabirdham

बोधन राम निषाद को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान वर्ल्ड रिकार्ड पार्टिसिपेंट्स के रूप में किया गया सम्मानित

निषाद ने भारत देश के मेघालय राज्य पर दोहा एवं चौपाई छंद लिखा है।

कवर्धा। अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच -डॉ.ममता सैनी(संस्थापिका तंजानिया)द्वारा कबीरधाम जिला लोहारा ब्लॉक के बोधन राम निषाद ने भारत देश के मेघालय राज्य पर दोहा एवं चौपाई छंद लिखा है। इस ग्रंथ में बोधन राम निषाद की रचना को सम्मिलित किया और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान वर्ल्ड रिकार्ड पार्टिसिपेंट्स के रूप में सम्मानित किया गया।

कविता के रूप में सबसे बड़ा देश सूचनात्मक वीडियो एल्बम

अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच की संस्थापक डॉ ममता सैनी ने 43 घंटे 7 मिनट के “भारत को जाने” नामक कविता रूप में दुनिया का पहला और अब तक का सबसे बड़ा देश सूचनात्मक वीडियो एल्बम के लिए रिकॉर्ड बनाया है। 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को काव्यात्मक रूप में वर्णित किया गया है जिसमें 303 काव्य संगीतकार, 17 कविता दिग्गज, 42 गायक, 33 संगीत संगीतकार और 30 वीडियो डिजाइनर शामिल हैं और 30 नवंबर, 2021 को जारी किया गया था।

बोधन निषाद ने बताया कि यह मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि अपने भारत के लिए मैने रचना सृजन किया। मैं डॉ.ममता सैनी जी एवं सारे टीम का आभार व्यक्त करता हूँ जिनके माध्यम से मुझे यह सौभाग्य मिला।पूरे विश्व से सारे साहित्यकारों द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से भारत को जानें में रचनाएँ सम्मिलित कर विश्व रिकार्ड बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page