विश्व टी. बी दिवस पर रक्त दान कार्यक्रम का आयोजन..रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
विश्व टी. बी दिवस पर रक्त दान कार्यक्रम का आयोजन..
रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में बुधवार दिनांक 21/3/ 24 को विश्व टी.बी. दिवस के अवसर पर रक्तदान सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे कुल 31 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया । यह कार्यक्रम सी एम एच ओ कवर्धा डाँ. बी एल राज एवं बीएमओ डाँ. अनामिका पटेल मैडम की उपस्थिति में संपादित हुआ । रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के उचित देखरेख के लिए चिकित्सक अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे । रक्तदान करने वालों को श्री बी.एल. राज के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया । उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इसे जीवन दान के बराबर माना जाता है ।रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है ।
रक्तदान करने वालों में महिला रक्तदाता के रूप में शासकीय कन्या शाला पंडरिया मे व्याख्याता के पद पर पदस्थ श्रीमती शैल बिसेन की चिकित्सक स्टाफ सहित सभी ने सराहना की । श्रीमती बिसेन ने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है इसे बनाया नहीं जा सकता इसलिए हमें रक्तदान करके दूसरों को जीवन देना चाहिए । रक्त दान करना एक सुखद अनुभूति हैं…और महिलाओं को भी रक्तदान के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।
