ईडी के कार्यवाही में रोक लगाने पर भाजयुमो बोड़ला ने किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन

ईडी के कार्यवाही में रोक लगाने पर भाजयुमो बोड़ला ने किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन

बोड़ला। छत्तीसगढ़ में ईडी के लगातार हो रहे भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने व ईडी के कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए भाजयुमो बोड़ला इकाई ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पिछले कुछ दिनों से ईडी की छतीसगढ़ में लगातार कार्रवाई चल रही है, जिसमें कांग्रेस सरकार के कई भ्रष्ट अधिकारियों का नाम उजागर हुआ है, जिसको संरक्षण देने का कार्य प्रदेस सरकार कर रही है।
इसी के चलते ईडी के कार्यों पर बाधा उत्पन्न कर रही है, जिसका विरोध पूरा भाजयुमो छत्तीसगढ़ करता है। इसी तारतम्य में बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो बोड़ला मंडल ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमा मंडल के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।