G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

भाजपा युवा मोर्चा पांडातराई-मोहगांव मंडल ने निकाली बाइक रैली

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर किया जागरूक : भाजपा युवा मोर्चा पांडातराई-मोहगांव मंडल ने निकाली बाइक रैली, बोले-सभी लोग अपने घरों पर फहराएं तिरंगा

कवर्धा। भाजपा युवा मोर्चा पांडातराई-मोहगांव मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इसके अलावा लोगों से आजादी का जश्न मनाने की अपील की।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी ने बताया कि भारत के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व एवं जिला भाजयुमो के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पांडातराई- मोहगांव मंडल के द्वारा आज बाईक रैली किया गया।

रैली में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष तूकेश चंद्रवंशी ,भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, महामंत्री भुनेश्वर जयसवाल, सिद्धांत मिश्रा ,भाजपा मंडल मंत्री भागीरथी साहू ,उपाध्यक्ष सुदर्शन साहू ,हेमचंद चंद्रवंशी, जितेंद चंद्रवंशी ,हीरामन जयसवाल ,भरत चंद्रवंशी, हरि साहू ,गोवर्धन, ध्रमेंद निर्मलकर ,रुपेश यादव ,रज्जू पाली ,राजा यादव ,सागर ,राकेश साहू, ओमप्रकाश साहू ,रामफल साहू ,एवं युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page