ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल साहू वनांचल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिले

कुकदुर-भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोरबा जिला सह प्रभारी गोपाल साहू आज कुकदुर मंडल के दौरे पर रहे और पार्टी के कार्यकर्ताओं भेट मुलाकात किए। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बहादुर सोनी,श्रीमती कुसुम सोनी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत नेऊर के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। कुई के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंदर सलूजा के घर जाकर उनकी कुशलता और हालचाल जाना।उनके साथ मंडल अध्यक्ष कुकदुर रतिराम भट्ट उपस्थित रहे।
