ChhattisgarhKabirdham

भाजपा मंडल कुंडा युवा मोर्चा महामंत्री की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम निर्मलकर के कंधे पर

भाजपा मंडल कुंडा युवा मोर्चा महामंत्री की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम निर्मलकर के कंधे पर 

AP न्यूज कुंडा :भारतीय जनता पार्टी अपने कार्य क्षेत्र में सुदृढ़ता एवं गति लाने के दृष्टिकोण से ऊर्जावान साथियों के कंधे में केंद्र एवं प्रदेश में बैठे शीर्ष नेताओं के सुझबुझ एवं मार्गदर्शन मे आगामी निर्वाचन एवं रणनीति में उत्कृष्ट परिणाम के लिए ऊर्जावान एवं युवा साथियों के कंधे में जिम्मेदारी सौंपना शुरू कर दिया है,इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पीयूष ठाकुर भाजपा मंडल कुंडा अध्यक्ष मुकेश ठाकुर के अनुशंसा पर पुरुषोत्तम निर्मलकर को मंडल कुंडा के युवा मोर्चा महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। यह जिम्मेदारी उनको उनके पूर्व के अनुभव एवं विभिन्न पद में सराहनीय योगदान एवं उत्कृष्ट परिणाम लाने के दृष्टिकोण से भी मिला है। पुरुषोत्तम निर्मलकर पूर्व में रजक समाज का जिला युवा अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महासंघ के जिला सलाहकार के साथ ही साथ अपने गांव से लेकर कुंडा मंडल, महका एवं पंडरिया के विभिन्न जनसेवी संगठनों के साथ संलग्न होकर कार्य को उत्कृष्ट गति प्रदान करते रहे हैं। भाजपा मंडल के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा की यह जिम्मेदारी सौंपकर मंडल कहीं पर कोई चूक नहीं किया है, निश्चित ही पुरुषोत्तम निर्मलकर के महामंत्री बनने पर मंडल को एक नई दिशा मिलेगी एवं एक अच्छा परिणाम सामने उभर कर आएगा। पुरुषोत्तम निर्मलकर ने भी इस जिम्मेदारी को हाथों हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी ने उस पर जो भरोसा जताया है उस पर वे तन मन धन से पार्टी के लिए रात दिन मेहनत करके उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page