सेवा ही संगठन के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा स्वास्थ केंद्रो में हेल्पडेस्क लगाकर सेवा देने के लिए तत्पर…



भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के आवाहन पर किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के निर्देशअनुसार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला भाजपा किसान मोर्चा भूनेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व द्वारा कोविड-19 हेल्पडेस्क सेवा ही संगठन के तहत उपस्वास्थ्य केंद्र कुण्डा, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कवर्धा, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र रबेली, उपस्वास्थ केंद्र रणवीरपुर एवं कूकदुर मंडल के स्वास्थ केंद्र में लगाया गया हेल्पडेस्क के माध्यम से Covid-19 टीकाकरण कराने वाले प्रत्येक इकाई को धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया गया जो इस टीकाकरण अभियान के प्रति जागरुक होकर सरकार के इस अभियान में अपना योगदान दे रहे है साथ ही सभी टिका लगाने वाले को किसान मोर्चा के द्वारा फल, बिस्कुट, जूस, आदि वितरण किया गया, किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी श्दिनेश मिश्रा श्री गणेश तिवारी यशवंत चन्द्राकर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष निर्मल दिवेदी जी, उपाध्यक्ष युवराज सिंह उपाध्यक्ष कुंजराम साहू जिला मंत्री किसान मोर्चा सेवाराम कुर्रे मंडल अध्यक्ष कवर्धा संजय मिश्रा मंडल अध्यक्ष रणवीरपुर तिलक सेन एवं भाजपा कुंडा मंडल के महामंत्री कृष्णा चन्द्राकर एवं महेश्वर साहू रामफल यादव साथ ही स्वास्थ विभाग के डॉक्टर एवं समस्त कर्मचारी उपस्तिथ थे…
