ChhattisgarhKabirdham

भाजपा किसान मोर्चा मंडल बोड़ला ने खाद्य की समस्या को लेकर पोंडी सोसायटी में किया धरना प्रदर्शन

भाजपा किसान मोर्चा मंडल बोड़ला ने खाद्य की समस्या को लेकर पोंडी सोसायटी में किया धरना प्रदर्शन

कवर्धा / बोड़ला : भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल आवाहन पर जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर के निर्देशानुसार किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष काशी राम साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बोडला मंडल का धरना प्रदर्शन पोंडी सोसायटी में सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य विषय प्रदेश भर में व्याप्त खाद संकट ,अघोषित बिजली कटौती को दूर कर वर्मीकम्पोस्ट खाद खरीदने की बाध्यता को समाप्त करने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार बोडला को सौंपा गया।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवनाथ वर्मा में बताया कि जब से कांग्रेस सत्ता में आयी है तब से किसान त्रस्त है ,आज यूरिया खाद की बहुत ही कमी है और किसान 400-500रु में ले रहे है।

किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी ने बताया की आज किसान खाद की कमी के संकट से और अघोषित बिजली की समस्या से बहुत तकलीफ में है और और इस कारण फसल बर्बाद हो रही है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बरसाती वर्मा ने बताया की आज जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयी है, बिजली बिल हाफ करने का वादा करने वाली सरकार आज 8-10 घंटा रोजाना बिजली बंद कर रहा है , जिससे फसल बर्बाद हो रहा है ।

किसान मोर्चा ने बताया कि किसान खाद की कमी अघोषित बिजली की समस्या से बहुत तकलीफ में है और इसी कारण फसल बर्बाद हो रहा है।जिसमें मुख्य रूप से विदेशी राम धुर्वे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,शिवनाथ वर्मा उपाध्यक्ष जिला भाजपा, बरसाती लाल वर्मा मंडल भाजपा अध्यक्ष,गणेश तिवारी,ओम प्रकाश वर्मा,काशी राम साहू ,तीरथ वर्मा , सुनील मानिकपुरी, झम्मन चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, राजेश साहू,अमित वर्मा, लव निर्मलकर, प्रताप धुर्वे,सोमनाथ धुर्वे, लाल चंद साहू,सनत साहू , अजय यादव एवं भाजपा मंडल के जेष्ठ श्रेष्ठ एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page