ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करे- कांग्रेस।

भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करे- कांग्रेस

भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान कर्जमाफी का वायदा किया था

कवर्धा। कांग्रेस ने मांग किया कि भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों के 2 लाख तक के कर्जा माफ करने की घोषणा करें। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के अनेकों नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के कर्जमाफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था, इस संबध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था। भाजपा नेता विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियों भी शोसल मीडिया में वायरल है। जिसमें वे 2 लाख कर्जमाफी का वायदा कर रहे है। विजय शर्मा भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक है ऐसी संभावना भी बतायी जा रही है कि वे भाजपा के सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये जा रहे है उन्होंने चुनाव के दौरान कवर्धा की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है, कि भाजपा की सरकार बनने पर 2 लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। अब भाजपा की सरकार बन गयी है। किसान अपेक्षा कर रहे है कि विजय शर्मा पहले कैबिनेट के बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कराये कि 2 लाख तक किसानों का कर्जा माफ होगा जैसा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अनेक सभा में भाजपा ने जनता से वायदा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page