भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल गढ़ बना दिया
रायपुर/20 फरवरी 2026। भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी करने एवं जनता की आवाज को नहीं सुनने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादाखिलाफी एवं जन विरोधी रवैया के चलते अलोकप्रिय हो चुकी है। हर वर्ग में सरकार के खिलाफ गुस्सा है, गहरी नाराजगी है। भाजपा ने प्रदेश को हड़ताल गढ़ बना दिया है, जहां हर कोई अपनी समस्या का हल नहीं होना एवं भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर शासकीय कर्मचारी हड़ताल कर रहे है, तो कांग्रेस भी लगातार जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रही है, अन्य वर्ग चक्का जाम कर मंत्री निवास व कलेक्ट्रेट घेराव कर, आंदोलन कर रहे है। सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश व उठ रही आवाज से घबराई भाजपा सरकार अब अंग्रेजों की तरह दमनकारी कार्यवाही कर रही है। पुलिस तंत्र का उपयोग कर आंदोलनकारियों पर लाठियां चलवा रही है, उन्हें जेल में बंद कर रही है, डरा-धमका रही, फर्जी मुदकमे दर्ज कर लोकतंत्र के अधिकारों का दबावपूर्वक हनन कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजधानी रायपुर का धरना स्थल तुता में विभिन्न संगठनों के आंदोलनों के कारण जगह छोटा पड़ जा रहा है। 24 घण्टा वहां धरना प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों से किसानों की धान खरीदी, महंगी बिजली, खराब स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के रोजगार की समस्या एवं सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन कर रही है। मितानिन, डीएड अभ्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी सविंदा कर्मी आंदोलन कर ही रहे है, किसान भी धान नहीं बिकने से नाराज होकर सड़को पर प्रदर्शन रहे, जंगल बचाने आदिवासी संघर्ष कर रहे है। ये सरकार आवाज सुन नहीं रही है जिसके कारण पूरे प्रदेश में अराजक स्थिति निर्मित हो गई है। ये भाजपा सरकार नाकामी है।



