ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगा है, किसान, युवा, महिलाएं, कर्मचारी सब परेशान है – कांग्रेस

रायपुर/20 फरवरी 2026। भाजपा सरकार पर वादाखिलादी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस सरकार ने मोदी की गारंटी के नाम पर हर वर्ग को ठगा है, किसान अपना पूरा धान बेच नहीं पाए, युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं, महिला समूहों को काम नहीं मिल रहा है, 26 महीनों की भाजपा सरकार से हर वर्ग को केवल निराशा हाथ लगी है। कानून व्यवस्था बदहाल है, वर्ग संघर्ष चरम पर है, यह सरकार छत्तीसगढ़ को एक और मणिपुर में बदलने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आबादी के हर वर्ग को ठगा हुआ और अपमानित महसूस कराया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आज कोई भी जाति, वर्ग या समाज ऐसा नहीं बचा है जो भाजपा सरकार के शासन में अपमानित महसूस न कर रहा हो। आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन के अधिकार छीने जा रहे हैं, संसाधनों की लूट मची है, बलौदाबाजार मामले में सतनामी समाज को प्रताड़ित किया गया, अमरगुफा में पवित्र जैतखाम काटने वाले असल गुनाहगार कौन हैं? यह अब भी स्पष्ट नहीं हुआ, लोहारीडीह में साहू समाज के सैकड़ों लोग जेल भेजे गए, तमनार में आदिवासी समुदाय को निशाना बनाया गया, बस्तर और सरगुजा संभाग में केवल खनिज संसाधनों की लूट पर ही इस सरकार का फोकस है और इसी से ध्यान भटकाने के लिए वर्ग संघर्ष को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा करके सरकार में आई, भाजपा अब वादाखिलाफी पर उतर आई है, नई नौकरी तो दूर, संविदा और अनियमित कर्मचारी निकाले जा रहे हैं, जिनसे 100 दिन के भीतर नियमितीकरण का वादा था। स्कूल बंद करके नई-नई शराब दुकाने खोली जा रही है, सी-मार्ट की जगह प्रीमियम दारू दुकान खुल रहा है। आंगनवाड़ी वर्कर, रसोईया संघ, बी.एड., डी.एड. अभ्यर्थी सहित प्रदेश के तमाम सरकारी कर्मचारी अधिकारी आंदोलन की राह पर हैं, जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बर्बरतापूर्वक कुचला जा रहा है, प्रशासनिक आतंक और दमन चरम पर है, भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता त्रस्त है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page