ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भाजपा ने किया लोस चुनाव का शंखनाद, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय को दोबारा मौका

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।

भाजपा ने राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा सीट से संतोष पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। संतोष पांडेय कवर्धा के निवासी हैं भाजपा ने उन्हें दोबारा अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सांसद से पहले वे मंडी के अध्यक्ष, रमन सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज किया था। उन्होंने 1 लाख 11 हजार 966 मतों से कांग्रेस के उम्मीदवार भोलाराम साहू को हराकर जीत दर्ज किया था।

सांसद संतोष पाण्डेय का राजनीतिक सफर

सांसद संतोष पाण्डेय बाल्यकाल से आर.एस.एस. के स्वंय सेवक हैं। संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित, भाजपा के मंडल अध्यक्ष से लेकर राजनांदगाँव जिले के युवा मोर्चा के दो बार अध्यक्ष रहे।

भाजपा के प्रदेश मंत्री (दो बार ) व प्रदेश महामंत्री भी रहे। कृषि उपज मंडी कवर्धा के अध्यक्ष रहे। युवा आयोग के चेयरमैन रहे। 2003 में विधानसभा का चुनाव परिसीमन के पूर्व वीरेन्द्र नगर – क्षेत्र से चुनाव लड़े।

युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रहे एवं दोनों विकास यात्रा के रथी (रथ प्रभारी) रहे। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रांत के सहःसंयोजक रहे। एवं समय-समय पर दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते रहे। वर्तमान में अपने राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र से 17 वीं लोकसभा के मुखर सांसद हैं।

इसके अतिरिक्त इनकी पारिवारिक पृष्ठ भूमि भी पूरी तरह भाजपा से जुड़ी रही है। इनके पिता स्व. शिव प्रसाद पाण्डेय सहसपुर लोहारा मंडल के दो बार मंडल अध्यक्ष रहे। इनकी माता जी अविभाजित मध्यप्रदेश में जिला पंचायत सदस्य रहीं।

राजनांदगांव सीट में तीन कार्यकाल से भाजपा का कब्जा

राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस लोकसभा सीट में बीते 2009, 2014 व 2019 तक भाजपा का कब्जा रहा है। बीते तीन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। 2009 में भाजपा के मधुसूदन यादव, 2014 में अभिषेक सिंह और 2019 के चुनाव में भाजपा के संतोष पांडेय ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि 2009 व 2019 के विजेता प्रत्याशी अभिषेक सिंह व संतोष पांडेय कवर्धा के निवासी है। इस लोकसभा सीट में दोनों जिलों की आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमें कबीरधाम से दो और राजनांदगांव से 6 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page