World
नेपाल की जेल से बाहर आया ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज, हत्या के आरोप में 19 साल जेल में रहा

सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की नेपाल जेल से रिहाई हो गई है। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने बिकिनी किलर के नाम से कुख्यात फ्रेंच नागरिक चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज की मेडिकल और उम्र के आधार पर नेपाल की सेंट्रल जेल से रिहाई हुई है। हालांकि इमीग्रेशन विभाग की व्यवस्थाओं