ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

अकबर भाई के समर्थन में नारेबाजी के साथ निकली बाईक रैली।

अकबर भाई के समर्थन में नारेबाजी के साथ निकली बाईक रैली

कवर्धा। वनांचल ग्राम बोक्करखार में कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई के स्वागत के लिए उनकी उपस्थिति में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से प्रभारी बड़े भाई, इंटक के जिला अध्यक्ष लखन सिंह, सरपंच बोक्करखार बलराम, शंभूपीपर सरपंच सोनसिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेम नायक, पवन सिंह, भगत सिंह, इतवारी बैगा, पुशाऊ बैगा, लमतु बैगा, परदेसी विश्वकर्मा, धनसिंह धुर्वे आदि शामिल थे। अकबर भाई को जिताने की अपील करते हुए बाइक रैली बोक्करखार से रवाना हुई और कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई को लेकर शंभूपीपर तक पहंुची। रैली में लोगो का अपार उत्साह और जनसमर्थन देखते ही बन रहा था। उन्हें अपने बीच पाकर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिख रहे थे। इन लोगों को अकबर भाई ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप अपने आप को अकेला कभी मत समझना अंतिम छोर और अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना ही कांग्रेस पार्टी का कार्य रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page