BIG NewsChhattisgarh

बड़ी खबर: रायपुर में बढ़ते कोरोना मामलों ने उड़ाई स्वास्थ्य विभाग की नींद, मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुलाई आपात बैठक

News Ad Slider
Advertisement

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आपात बैठक बुलाई है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर जिले के अधिकारियों की बैठक लेंगे. रायपुर कलेक्टर, एसपी, नगर निगम कमिश्नर, सीएमएचओ समेत अन्य अधिकारी इस आपात बैठक में मौजूद रहेंगे.

रायपुर की बढ़ते कोरोना मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. इस बैठक में रायपुर के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन के साथ मिल विशेष रणनीति तैयार करेगा. साथ ही कंटेनमेंट जोन में सख्ती से नियमों के पालन पर जोर दिया जाएगा. कल राजधानी में पॉजटिव रेट 34.9 प्रतिशत पहुँच गया था. कल प्रदेश भर में 11.3 पॉजिटिव रेट रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page