G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण और सुखद समाचार लेकर आया है। उन्होंने कहा कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
यह भुगतान किसानों के प्रति कारखाना प्रबंधन की प्रतिबद्धता और उनकी मेहनत के सम्मान का प्रतीक है। इस राशि के जारी होने से क्षेत्र के सैकड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्राप्त होगी।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि कारखाना प्रबंधन द्वारा अब तक गन्ना किसानों को कुल मिलाकर 57.48 करोड़ रुपये का भुगतान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इससे किसानों में संतोष और विश्वास का माहौल बना हुआ है। चैत्र नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर किसानों को मिली यह सौगात न केवल उनके परिश्रम का सम्मान है, बल्कि क्षेत्र में कृषि और किसान कल्याण के प्रति सकारात्मक प्रयासों का भी प्रतीक है।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के टीम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिल कर इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page