INDIAखास-खबर

BIG BREAKING : 4 अफसर सस्पेंड, BJP प्रत्याशी की गाड़ी से EVM मिलने पर EC ने की कार्रवाई

News Ad Slider
Advertisement

नई दिल्ली। इन दिनों असम में चुनावी लहर बड़े ही तेज़ी से चल रही है वही असम में दूसरे राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी नेता से जुड़ी कार में में ईवीएम ले जाने का आरोप लगने पर चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों को सस्सेंड कर दिया है। इन 4 अफसरों में से एक पीठासीन अधिकारी भी है।

बता दे गुरुवार को मतदान के बाद करीमगंज जिले में बीजेपी कैंडिडेट से जुड़ी एक कार में ईवीएम मशीन मिलने का आरोप लगा था और हिंसा फैल गई थी। मगर बात इतने में ही ख़तम नहीं हुई जिसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी कई ट्वीट कर चुनाव आयोग से इस मामले में निर्णायक कार्रवाई की जाने की मांग की थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग की कार खराब होने के चलते पोलिंग एजेंट्स ने बीजेपी नेता से जुड़ी कार से लिफ्ट ले ली थी।

वही चुनाव आयोग का कहना है की कि जांच में सभी ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं। उनकी सील नहीं टूटी है। आयोग ने बताया कि ईवीएम समेत बीयू, सीयू और वीवीपैट को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित जमा कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद भी एहतियात के तौर पर रताबारी विधानसभा सीट के पोलिंग स्टेशन इंदिरा एम.वी. स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 149 पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा विशेष पर्यवेक्षक से पूरे मामले में रिपोर्ट भी मांगी गई है। ज्ञात हो गुरुवार शाम को गुवाहाटी स्थित एक पत्रकार ने बीजेपी नेता से जुड़ी कार में ईवीएम मिलने का वीडियो ट्वीट किया था। यही नहीं कथित तौर पर ईवीएम पाए जाने पर भीड़ ने कार की ज़ोरदार घेराबंदी कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page