Madhyapradesh

भोपाल में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 6 की मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 41694 पर पहुंचा; अब कोरोना को हराने सहयोग से सुरक्षा अभियान शुरू होगा

News Ad Slider
Advertisement
मध्य प्रदेश :-भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी।
  • एक दिन में 870 नए केस आए, 20 हजार सैंपल में से 4.2% से पॉजिटिव मरीज मिले
  • 15 मौतों के बाद संख्या 1048 तक पहुंची, अब तक 31 हजार 239 मरीज ठीक हो चुके

20679 सैंपल में से 870 पॉजिटिव मिले
बुधवार को प्रदेशभर में 20 हजार 679 सैंपल लिए गए। इनमें से 19 हजार 809 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 870 पॉजिटिव पाए गए। 122 सैंपल रिजेक्ट हो गए। एक दिन में कुल 4.2% की दर से संक्रमित केस मिले। प्रदेश में अब तक कुल 9 लाख 51 लाख 822 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। कुल एक्टिव कंटेनमेंट एरिया 3240 हैं।

कोरोना अपडेट्स
लोगों की आदतों में बदलाव के लिए जरूरी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव लाना जरूरी है, जिससे वे कोरोना संक्रमण की समस्या के साथ ही जीवन जीने की आदत डाल सकें। नागरिक सुरक्षित व्यवहार को अपनाएं। समुदायों को प्रोत्साहित करें, जिससे वे बचाव के उपायों को जीवन शैली का अंग बना लें। गलत और अपुष्ट जानकारियों को उदाहरण के माध्यम से बताया जाएगा, ताकि लोग सही और गलत को पहचान सकें। अभियान से जुड़े शासकीय विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है, जो अभियान की गतिविधियों को गति देंगे।

राजधानी में फिर आए 90 मरीज
भोपाल में गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में कुल 90 नए मरीज मिले हैं। बुधवार को कुल 1779 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 1566 निगेटिव आए। 13 लोगों की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव निकली, जबकि तीन सैंपल रिजेक्ट हो गए। 7 दूसरे जिलों के भी पॉजिटिव मिले हैं।

ग्वालियर में 77 नए मरीज मिले
इधर, ग्वालियर में बीते चौबीस घंटों में 77 नए केस सामने आए हैं। अब तक 36 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं। मुरैना में 23, शिवपुरी में 20 दतिया में 11 और श्योपुर में 11 नए केस सामने आए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page