G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक हित में प्रबंध संचालक को सौंपा ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक हित में प्रबंध संचालक को सौंपा ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया द्वारा आज श्रमिक हित में प्रबंध संचालक महोदय को संघ के अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में सैकड़ों ठेका श्रमिको के साथ रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया.!

ज्ञापन के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ ने निम्नलिखित मांगो को प्रबंध संचालक महोदय के समक्ष रखा-

1.ठेका श्रमिको का कार्यानुभव व योग्यता अनुसार एवम कारखाना में कार्यरत अन्य श्रमिको का जिस तरह से एकमुस्त वेतन वृद्धि किया गया है उसी तरह। सभी ठेका श्रमिको का एक मुस्त वेतन प्रदान किया जाए।

2.जो ठेका श्रमिक एक मुस्त मासिक वेतन के लिए पात्र नहीं हो पाता है उन सभी ठेका श्रमिको को उच्चकुशल,कुशल दर में वेतन वृद्धि किया जावे।

3.रिकवरी बोनस सभी ठेका श्रमिकों को दिया जावे।

  1. सभी श्रमिको को दिवाली बोनस त्यौहार से पूर्व दिया जावे।
  2. पूर्व में कार्यरत श्रमिको को ही कार्य में रखा जाए तथा जिन श्रमिको का स्थान परिवर्तन किया गया है,उनको पुनः उनके स्थान पर रखा जावे।

6.पेराई सत्र 2023-24 में समस्त श्रमिकों का साप्ताहिक अवकाश समाप्त किया जाए।

  1. ऑफ सीजन में यदि ठेका श्रमिकों से साप्ताहिक अवकाश में कार्य लिया जाता है तो उस दिनांक का अतिरिक्त भुगतान किया जावे।

इन सभी महत्वपूर्ण मांगो को प्राथमिकता से लेते हुए 7 दिवस के भीतर पूरा करने का आग्रह भारतीय मजदूर संघ द्वारा किया गया और मांग पूरी न होने की स्थिति में संघ के बैनर तले उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page