G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

भारतीय जनता पार्टी मंडल बोड़ला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में किया वृक्षारोपण

भारतीय जनता पार्टी मंडल बोड़ला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में किया वृक्षारोपण

कवर्धा : कवर्धा जिला में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान में अनिल सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल बोड़ला में भी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विषय में संगोष्ठी का कार्यक्रम किया गया है हिन्दू संगम स्थल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राजेन्द्र चंद्रवंशी जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन संपूर्ण ही मानव समाज के लिए समर्पित रहा उनके राष्ट्रवादी विचारधारा ने नए भारत की नीव रखी,जीवन की गाथा में डॉ मुखर्जी बंगाल यूनिवर्सिटी में कुलपति रहे,देश के लिए कई आंदोलन किये,छत्तीसगढ़ राज्य में भिलाई स्पाद डॉ मुखर्जी का देन है।

इस अवसर पर विदेशी राम धुर्वे पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाना डॉक्टर मुखर्जी का सपना था उन्होंने ही एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेगा नहीं चलेगा का नारा दिया जिसे आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ने पूरा किया, वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। उक्त कार्यक्रम में आभार जताया विजय पाटिल मण्डल उपाध्यक्ष ने डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम जीवन चरित्र एवं विचारों को सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखे और रानी दुर्गावती की पूर्ण जयंती की बात को भी बताया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेन्द्र चंद्रवंशी जिला भाजपा उपाध्यक्ष, विदेशी राम धुर्वे, बसंत नामदेव जिला भाजपा आई टी सेल सोसल मीडिया प्रभारी, बरसाती वर्मा मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री द्वय राजेश साहू,झम्मन चंद्रवंशी,ओम प्रकाश वर्मा किसान मौर्चा, विजय पाटिल,संतोष बिंझिया,मनी राम साहू,काशी राम उइके, बजहरा पटेल,लव निर्मलकर, चंदन मानिकपुरी, सुनील मानिकपुरी,जीवन साहू,संत वर्मा, सन्दीप गुप्ता, रूप लाल,माया मेरावी,खुसबू कश्यप,कन्हैया मेरावी
सहित भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page