G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

बेटी है तो कल है शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे राष्ट्रीय बालिका दिवस का किया गया आयोजन

बेटी है तो कल है शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे राष्ट्रीय बालिका दिवस का किया गया आयोजन

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया- शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में बेटी पढा़ओ बेटी बचाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें अधिकार प्रदान करने मे मदद करना है। ताकि उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सके।

इसके बाद व्याख्याता कु.ज्योति ध्रुव ने बालिका दिवस के अवसर पर कहा कि दुनियाभर में लड़कियों के लिए होने वाली लैंगिक असमानताओं को खत्म करने के बारे में जागरुकता फैलाना भी है। इन असमानताओं में शिक्षा पोषण, कानूनी अधिकार,चिकित्सा देखभाल तक पहुँच और भेदभाव आदि शामिल हैं। जहाँ उन्हें समान अधिकार नही दिए जाते हैं। इन्होने बेटी पढा़ओं बेटी बचाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा किया।

बालिकाओं द्वारा गीत, भाषण, कविता प्रस्तुत किया गया। समस्त प्रतिभागी बालिकाओं को कापी,पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल सोमनापुर नया के बालिकाओं को भी कापी,पेन भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू, शिक्षक योगेश गुरुदीवान, महेन्द्र कंठले,शकुन पाटले एवं समस्त बालिकाएँ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page