BemetaraChhattisgarhखास-खबर

बेमेतरा:-प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एनएसयूआई राजा पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान को उनकी हताशा का परिणाम बताते हुए कहा।

बेमेतरा:-रमन ने कुछ किया होता तो भाजपा का सफाया न होता:-राजा पटेल

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एनएसयूआई राजा पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान को उनकी हताशा का परिणाम बताते हुए कहा है कि यदि उन्होंने कुछ किया होता तो भाजपा का सफाया नहीं होता । छत्तीसगढ़ की जनता ने उनके वादों पर विश्वास करके पंद्रह साल तक मौका दिया लेकिन रमन सिंह और भाजपा हर चुनाव में नए नए वादे परोसती रही । भाजपा के वादे और इरादे में वही फर्क है जो उसकी करनी और कथनी में है। जनता को भाजपा से लगातार धोखा मिला है। भाजपा ने धोखेबाजी की हद पार कर दी तो जनता ने कांग्रेस को अवसर दिया है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने तीन साल में 90 फीसदी वादे पूरे करके जनता का भरोसा जीता है। कांग्रेस ने जो कहा, वह किया। अब खैरागढ़ को जिला बनाने का वचन दिया है तो वह बनकर रहेगा। भाजपा नहीं चाहती कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को जिला मिले, विकास हो और जनता को राहत मिले।

राजा पटेल ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ किया। 2500रू. में धान खरीद रही है। भाजपा ने धान का 2100 रुपये समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, 300 रू. बोनस देने का वादा किया था लेकिन कभी पूरा नहीं किया। भाजपा की सरकार ने किसानों को कर्जदार बनाया। किसानों ने आत्महत्या की लेकिन भाजपा की भ्रष्ट मंडली छत्तीसगढ़ को लूटने में लगी रही। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही किसानों का कर्ज माफ किया । धान का 2500 दिया। किसान के साथ साथ खेतिहर मजदूर और गोधन के साथ भी न्याय किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page