ChhattisgarhKabirdham

बेमेतरा : मानस नवरत्न विभूति अलंकरण महोत्सव मोहला मरारटोला में

मानस नवरत्न विभूति अलंकरण महोत्सव मोहला मरारटोला में



बेमेतरा जिला पदाधिकारी व तहसील पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

AP न्यूज़ बेमेतरा:  श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन भव्य मानस नवरत्न विभूति अलंकरण महोत्सव 2 जनवरी 2026 को मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी जिला के मोहला तहसील अंतर्गत ग्राम मरारटोला(गोटाटोला) में आयोजित है।इस आयोजन में मानस, शिक्षा, साहित्य ,धर्म,अध्यात्म, कला,लोक संस्कृति,पर्यावरण, स्वच्छता जैसे लोक मंगलकारी,एवम रचनात्मकता के विविध क्षेत्रों में कार्य करने वाले मानस विभूतियों को छत्तीसगढ़ के विभूतियों के नाम माता कौसल्या,पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, दाऊ रामचंद्र देशमुख,संत कवि पवन दीवान, दादा बली राम कश्यप, स्वामी आत्मा राम कुम्भज,गजानंद देवांगन, बंशी लाल भारद्वाज, शशिकांत कांत अवस्थी,स्मृति अलंकरण प्रदान किए जायेगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केदार कश्यप मंत्री वन एवं सहकारिता,अध्यक्षता जगदीश देशमुख प्रदेश अध्यक्ष श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ करेंगे। विशिष्ट अतिथि मोहन मंडावी पूर्व सांसद कांकेर, यज्ञदत्त शर्मा उपाध्यक्ष लघु वनोपज सहकारी संघ ,तोमन साहू,चेयरमैन रेडक्रॉस छत्तीसगढ़,राजेंद्र राव राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म मठ मंदिर प्रबंधन भारत,नागेंद्र दुबे संपादक “लोक में राम” रायपुर तथा पूज्य श्रीराम बालक दास  जामडी पाटेश्वर धाम डौंडी लोहारा, बीरेंद्र महाराज कामधेनु मंदिर भेंडी की विशेष आशिर्वादक उपस्थिति होगी। इस वृहद आयोजन में प्रदेश भर के मानस विभूति,कलाकार, साहित्यकार के साथ बेमेतरा जिला संरक्षक संत हरिदास महाराज, डॉ रिझन सिंह सेन, जिला अध्यक्ष अनिल रजक, बेरला तहसील अध्यक्ष पंचराम यादव, भिंभौरी अध्यक्ष विनोद साहू, बेमेतरा अध्यक्ष देवराम साहू, साजा अध्यक्ष नेहरू श्रीवास्तव, दाढ़ी अध्यक्ष अशोक साहू सेमरिया, नवागढ़ अध्यक्ष मनहरण लाल साहू जेवरा, थान खम्हरिया अध्यक्ष राजकुमार कश्यप, जिला उपाध्यक्ष कौशल सिन्हा, सचिव रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष धनाजीलाल निषाद, सलाहकार रमऊ चक्रधारी, कार्यकारिणी तोपसिंह पटेल, दालचंद साहू भिलौरी, नरोत्तम साहू,रूखुम साहू, घनश्याम ठाकुर, सुरदास नेतराम साहू, संतोष साहू उपस्थित होंगे। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page