G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मुमुक्षु सुश्री काजल डाकलिया के दीक्षा ग्रहण करने से पूर्व पंडरिया नगर में “प्रवज्या प्रयाण पूर्व गृह निवास महोत्सव”

पंडरिया में प्रवज्या प्रयाण पूर्व महोत्सव का भव्य आयोजन, जैन समाज में उत्साह का माहौल

कवर्धा – पंडरिया नगर के डाकलिया परिवार द्वारा जैन धर्म की परंपरा के अनुसार एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। परिवार की सुपुत्री मुमुक्षु सुश्री काजल डाकलिया के प्रवज्या (दीक्षा) ग्रहण करने से पूर्व पंडरिया नगर में “प्रवज्या प्रयाण पूर्व गृह निवास महोत्सव” आयोजित किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर जैन संतों के सानिध्य में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत नवकारसी, वरघोड़ा, लापसी लूट, कुमकुम वंदना एवं संतों के मंगल प्रवचन जैसे आयोजन शामिल हैं। आयोजन में प्रदेश भर से जैन समाज के लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान संध्या समय भक्ति, उपकारों का स्मरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनमें विभिन्न कलाकारों द्वारा संगीत एवं भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

डाकलिया परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से इस धार्मिक महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। ज्ञात हो कि भागवती प्रवज्या महोत्सव 23 अप्रैल 2026 को राजस्थान के माउंट आबू स्थित श्री देलवाड़ा महातीर्थ में संपन्न होगा।

इस आयोजन को लेकर पंडरिया सहित पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page