INDIAखास-खबर

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की दोगुनी हुई खुशियां, बढ़ गई सैलरी

ओडिशा। दिवाली से पहले लाखों सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में इजाफा कर दिया गया है। यह इजाफा इस बार ओडिशा सरकार ने किया है।

शुक्रवार ओडिशा सरकार ने ऐलान करते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए 11 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की बढ़ोतरी की घोषणा की। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर सरकार की ओर से और किस तरह का ऐलान किया गया है।

ओडिशा सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए ग्रुप इंश्‍योरेंस स्‍कीम में भी बदलाव किया है। 4800 रुपए तक के ग्रेड पे वाले कर्मचारियों के लिए जीआईएस शुल्क 7,500 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए कर दिया गया है।

इसी तरह 5,400 रुपए या इससे अधिक ग्रेड पे वाले कर्मचारियों के लिए जीआईएस शुल्क 12,000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए कर दिया गया है। सीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जीआईएस शुल्क कर्मचारियों के वेतन से पहले की तरह 10 किस्तों में काट लिया जाएगा।

ओडिशा सरकार के अनुसार महंगाई भत्‍ते में 11 फीसदी के इजाफे के साथ महंगाई भत्‍ता 28 फीसदी का दिया गया है। नवंबर में आने वाली अक्‍टूबर सैलरी में यह जोड़कर दिया जाएगा।

सरकार के अनुसार यह महंगाई भत्‍ता जुलाई 2021 से प्रभावी होगा। 1 जुलाई 2021 जुलाई से बकाया इस महीने ओडिशा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के अकाउंट में जमा किया जाएगा। इस फैसले से 4 लाख से अधिक कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स को फायदा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page