G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शास.हाई स्कूल बैरख में मनाया गया बसंत पंचमी

शास.हाई स्कूल बैरख में मनाया गया बसंत पंचमी

बोड़ला। वनांचल के शास.हाई स्कूल बैरख में बसंत पंचमी मनाया गया।जिसमें सर्वप्रथम सभी बच्चों व शिक्षकों ने माँ सरस्वती जी के छायाचित्र में माल्यार्पण के पश्चात पूजा अर्चना व श्रीफल अर्पण किया।

तत्पश्चात बसंत पंचमी पर प्रकाश डालने के लिए सर्वप्रथम प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि भारत मे बसंत पंचमी के त्योहार को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है इसे वसंत पंचमी और श्री पंचमी के नाम से जाना जाता है। बसन्त पंचमी का त्योहार माघ मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को मनाया जाता है। माँ सरस्वती के 12 नाम भारती, सरस्वती, शारदा, हंसवाहिनी, जगती,वागीश्वरी, कुमुदी,ब्रह्मचारिणी, बुद्धिदात्री, वरदायनी, चंद्रकांति,भुनेश्वरी आदि नामों से पुकारा जाता है या आह्वान किया जाता है।तत्पश्चात व्याख्याता लक्ष्मण लाल वर्मा ने बताया कि आज ही के दिन माँ सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए आज ही के दिन बसंत पंचमी मनाया जाता है और आज कापी और पेन का भी पूजा अर्चना किया जाता है।

व्याख्याता सुश्री प्रेमलता ठाकुर ने बताया कि माँ सरस्वती ज्ञान की देवी है जो हमें ज्ञान देती है और इनका प्रिय रंग पीला होता है इसलिए आज के दिन पीला वस्त्र धारण किया जाता है अंत में शिक्षक परमेश्वर सोयाम ने बताया कि आज से बसंत ऋतु का आगमन होता है और चारों तरफ प्रकृति का स्वरूप पीला दिखाई देता है और आज से गर्मी का अहसास भी होना प्रारम्भ हो जाता है।इस प्रकार आज बसंत पंचमी के अवसर पर सभी शिक्षकगण व बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page