G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिलेभर में बैंक चेकिंग अभियान संचालित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिला KCG में पुलिस द्वारा आज जिले के सभी बैंकों में क्रमवार सुरक्षा एवं निगरानी चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की तथा बैंक प्रबंधन एवं स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अभियान के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे-:

(1)​सुरक्षा मानकों की समीक्षा-:
​प्रत्येक बैंक में सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया
(2)​सुरक्षा निर्देशों का पालन-:
बैंकों को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
(3)सुरक्षा उपकरणों की जाँच-:
सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जाँच की गई।
(4)सूचना आदान–प्रदान को बढ़ावा-:
बैंक अधिकारियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लेन–देन या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
(5)अपराध रोकथाम पर जोर-:
बैंक कर्मचारियों को बताया गया कि पुलिस के साथ समन्वय से अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।

एटीएम सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश-:

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा एटीएम उपयोग से संबंधित सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई, जिसमें विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जोर दिया गया-:
एटीएम पिन को गोपनीय रखना
लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतना
संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की तुरंत सूचना देना
ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार के प्रति जागरूक करना

बैंक स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे ग्राहकों को एटीएम उपयोग के दौरान सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करें।

जिला पुलिस द्वारा बताया गया कि यह अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बैंक सुरक्षा को मजबूत बनाना, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना एवं नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग वातावरण प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page