G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल बैरख में जागरूकता रैली निकाल जगाई जल संरक्षण की अलख

शासकीय हाई स्कूल बैरख में फोक नदी में जल के महत्व को बताया

बोड़ला। वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख में शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा गाँव में रैली के माध्यम से जल के प्रति जागरूकता, नारे के साथ ” जल है तो, कल है ” के साथ गाँव के फोक नदी में जा कर सफाई कर, विद्यार्थियों एवं लोगों को जल दिवस के महत्व को बताया ।

संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने कहा कि जल दिवस मनाए जाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा साल 1992 में ब्राजील के रियो द जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में की गई थी ।पहला विश्व जल दिवस 22 मार्च 1993 को मनाया गया।

व्याख्याता सुश्री प्रेमलता ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण और और रख रखाव को लेकर दुनिया भरके लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है ।सही मायने में यह दिन जल के महत्व को जानने, समय रहते जल संरक्षण को लेकर सचेत होने और पानी बचाने का संकल्प लेने का दिन है।व्याख्याता लक्ष्मण लाल वर्मा ने कहा कि पानी बचाया जा सकता है, लेकिन बनाया नहीं जा सकता।

इसलिए इसलिए इसका उपयोग आवश्यकता के अनुरूप ही करें । प्रधान पाठक तीजराम विश्वकर्मा ने बताया कि भविष्य के लिए जल संरक्षण के लिए नदी नाले की सुरक्षा आवश्यक है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए,जल दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page