कबीरधाम जिले में 28 जुलाई को औसत वर्षा 56.2 मिली मीटर दर्ज

कबीरधाम जिले में 28 जुलाई को औसत वर्षा 56.2 मिली मीटर दर्ज

कवर्धा, 28 जुलाई 2021। कबीरधाम जिले में एक जून से 28 जुलाई 2021 सबेरे 8 बजे तक 475.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में सर्वाधिक 756.1 मिली मीटर वर्षा कवर्धा तहसील में दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से 23 जुलाई तक जिले में 475.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें कवर्धा तहसील में 756.1 मिली मीटर, बोड़ला तहसील में 442.0 मिली मीटर और सहसपुर लोहारा तहसील में 570.0 मिली मीटर, पंडरिया तहसील में 354.0 मिली लीटर और रेंगाखारकला में 256.0 मिली लीटर वर्षा दर्ज की गई है। कबीरधाम में 28 जुलाई सबरे 8 बजे तक औसत 56.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इनमें कवर्धा तहसील में 72.0 मिली मीटर, बोड़ला तहसील में 92.0 मिली मीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 39.0 मिली मीटर, पंडरिया तहसील में 53.0 मिली लीटर और रेंगाखारकला में 25.0 मिली लीटर वर्षा दर्ज की गई है।