G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

विधानसभा स्तरीय विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम जिला मुख्यालय के राजा फतेह सिंह मैदान में हुआ आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में लोग हुए शामिल

समारोह में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी- कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, 24 फरवरी 2024//
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज जिला मुख्यालय खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह मैदान में आयोजित हुआ। आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रदेश के 90 विधानसभाओं में आयोजित कि गई जिसमें हर विधानसभा में 5 हजार से ज्यादा लाभार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित कर 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला का शुभारंभ एवं उद्घाटन कर नई सौगात दि।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर चंद्रकात वर्मा, पुलिस अधिक्षक त्रिलोक बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम अंतर्गत जनता को वर्चुअल किया संबोधन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ में अपने संबोधन में कहा की विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण, गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के सशक्तिकरण से होगा। विकसित छत्तीसगढ़ की नींव, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से मज़बूत होगी। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हज़ार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर विकसित छत्तीसगढ़ का नवनिमार्ण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य हर घर को सूर्य घर बनाना है साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्पूर्ण योजना है
हमारे पूर्वजों ने सपने देखे थे वह आज साकार रूप ले कर नया भारत बन रहा। आज भारत के प्रत्येक राज्य डिजीटल भारत बन रहा, उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों को कहा की छत्तीसगढ़ को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता।

भारत को विकास की बुलंदियों में पहुचाने का संकल्प अब अपना साकार रूप ले रहा-विक्रांत सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया है 2047 तक भारत को विकास की बुलंदियों में पहुचाने का सही मायने में अब अपना साकार रूप ले रहा। उन्होने कहा की 2014 के बाद से भारत में ऐतिहासिक परिर्वतन को देखा जा सकता है। आज प्रत्येक गरीब का बैंको में अपना जनधन खाता है। कोरोना काल में भारत सबसे सुरक्षित देश था जिसमें लगभग 140 करोड़ लोगों का निशुल्क टीकाकरण किया गया, साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को फसल बीमा का लाभ, उज्जवाला गैस योजना, आवास योजना, किसान सम्माननिधि योजना, समर्थन मुल्य पर धान खरीदी एवं अन्य महत्तपूर्ण योजना का लाभ केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को दे रही। साथ ही तीन तलाक, 370 अनुच्छेद, वंदेभारत ट्रेन और राम जन्म भूमि का निर्माण ये सभी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से ही सफल हो पाया है। दो माह पूर्व ही छत्तीसगढ़ में नए सरकार का गठन हुआ है उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर दो साल का बोनस की राशि का भुगतान हमारे किसान भाईयों के खाते में किया है, साथ ही धान की खरीदि 21 क्विंटल के हिसाब से 31 सौ रूपए में खरीदने का फैसला ले कर हमारे किसान भाईयों को नई सौगान दी है पहले आयुष्मान कार्ड में बीपीएल हितग्राहीयों को 5 लाख का ईलाज निशुल्क किया जाता था जो अब 10 लाख कर दिया गया है। साथ ही नई सरकार ने चुनाव पूर्व अपने घोषणा अनुरूप प्रत्येक नगरिक को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या दर्शन कराने का निर्णय लिया है

शिविर में हितग्राहियों को उपकरण, अनुदान राशि का चेक, एवं प्रमाण पत्र किया गया वितरण


विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ कार्यक्रम में 9 हितग्राहियों को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्रायसायकल उपकरण का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 5 किसानो को कृषक प्रमाण पत्र एवं नैनो युरिया का वितरण किया गया। उघानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहीयों को अनुदान राशि चेक के माध्यम से भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री आवास के 2 हितग्राहीयों अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड, दुर्घटना बीमा राशि, राशन कार्ड, मतस्य विभाग द्वारा 5 कृषको को नाव जाल एवं आईस बॉक्स का वितरण किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल अंकिता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
समारोह में जनप्रतिनिधि, हितग्राही, नागरिक और विभागीय अधिकारी हुए शामिल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, खम्मन ताम्रकार, पार्षद विनय यादव, रामाधार रजक, वरिष्ठ समाजसेवी टीके चंदेल, चंद्रशेखर यादव, विंकेश गुप्ता, वीरेंद्र जैन, आलोक श्रीवास, नरेन्द्र श्रीवास, कमलेश कोठले, शैलेन्द्र मिश्रा, लखन साहू, नीलिमा गोस्वामी, गिरिजा चंद्राकर, रूपेन्द्र रजक, टोपसिंग, अजय जैन, कैलाश नागरे, देवीन कोठले, कांता वर्मा, रेखा गुप्ता, पुष्पा सिंदूर, किर्ती वर्मा, मोनिका रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम रेणुका रात्रे, विकसित भारत विकसित छत्तसीगढ नोडल एवं परियोजना निदेशन जितेन्द्र कुमार साहू, सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी और मीडिया के लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page