G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कबीरधाम में युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष की नियुक्ति, समाज में हर्ष का माहौल

कवर्धा। चन्द्रनाहू कुर्मी (युवा प्रकोष्ठ) क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कबीरधाम जिले के कवर्धा राज के लिए दीनानाथ चंद्रवंशी को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति के बाद जिले भर के समाजजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
जारी आदेश के अनुसार नवनियुक्त अध्यक्ष को राज्य कार्यकारिणी की बैठकों में आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। साथ ही उन्हें युवा प्रकोष्ठ के विस्तार, समाज को संगठित करने और युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दीनानाथ चंद्रवंशी की नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाज के लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक गतिविधियों में और अधिक तेजी आएगी।
प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) राकेश चंद्रवंशी ने विश्वास जताया है कि नवनियुक्त अध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के विकास और एकजुटता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे संगठन को सशक्त बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page