G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

27 फरवरी अंतिम तिथि

खैरागढ़ : भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत अम्ब्रेला योजना “मिशन शक्ति” संचालित की जा रही है। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (DHEW) की स्थापना की गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पी. आर. खुटेल ने बताया कि उक्त केन्द्र में रिक्त संविदा पदों — वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक तथा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (PMMVY) — के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 27 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़) के पते पर प्रेषित कर सकते हैं।

विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तों की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://s351ef186e18dc00c2d31982567235c559.s3waas.gov.in/
पर उपलब्ध है।

निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page