G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ 10 जून 2025
जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नवीन एवं बैकलॉग रिक्तियों की पूर्ति के लिए प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी  लाल द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी एवं योग्यताधारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून 2025, रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे।

नियुक्ति हेतु प्रथम प्राथमिकता प्रतिनियुक्ति को दी जाएगी। यदि प्रतिनियुक्ति हेतु पर्याप्त आवेदन नहीं प्राप्त होते हैं, तो रिक्त पदों की पूर्ति संविदा के माध्यम से की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की आधिकारिक वेबसाइट
🔗 https://s351ef186e18dc00c2d31982567235c559.s3waas.gov.in
का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page