कवर्धा : फसल बीमा योजना के अलावा आपदा क्षतिपूर्ति के तहत भी किसानों को आर्थिक मदद दी जाए – कवर्धा किसान

कवर्धा : फसल बीमा योजना के अलावा आपदा क्षतिपूर्ति के तहत भी किसानों को आर्थिक मदद दी जाए – कवर्धा किसान
टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : जिले में पिछले सप्ताह हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार धान अब सड़ने लगा है। इसी नुकसान से आहत किसानों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी सड़ी हुई धान की बालियां कलेक्टर को दिखाईं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने कहा कि किसानों ने 4 महीने की मेहनत के बाद फसल तैयार की थी।
लेकिन बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। खेतों में पानी भरा है, धान चिपक कर सड़ रहा है। कहीं-कहीं खेत में ही अंकुर फूटने लगे हैं। उन्होंने मांग की कि फसल बीमा योजना के अलावा आपदा क्षतिपूर्ति के तहत भी किसानों को आर्थिक मदद दी जाए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी साहू ने समस्या बताई।
